युजवेंद्र चहल
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह गली क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह गली क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।
चहल ने इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स को टैग किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, गली का इम्पैक्ट प्लेयर, क्या बोलती राजस्थान रॉयल्स। इस वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि चहल बल्लेबाजी कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'भाई यहां तो छक्का मार दे'। चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने लिखा, कितना मजेदार दिन है।
इस फोटो में धनश्री और चहल के साथ मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स भी नजर आ रहे हैं।
राशिद खान इस सीजन पर्पल कैप की रेस में टॉप-3 गेंदबाजों में शामिल रहे। वहीं, चहल ने भी 21 विकेट लेकर इस रेल में टॉप-5 प्लेयर्स में अपना नाम दर्ज किया है।
आईपीएल 2023 का खुमार खत्म हो चुका है। टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के फिरकी मास्टर युजवेंद्र चहल का एक इंम्पैक्ट प्लेयर वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Next Story