यहां पान खाने से तय होती है शादी

भारत की शादियों में अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार कई रस्में निभाई जाती हैं। वहीं कुछ परंपरा ऐसी होती हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक अनोखी रस्म के बारे में बताएंगे।

पान देकर लड़की को करते हैं प्रपोज

बिहार के पूर्णिया में एक ऐसा मेला लगता है, जहां लड़के अपनी मन पसंद की लड़की चुनते हैं। इस मेले को पत्ता मेला कहा जाता है। यहां लड़के अपनी मनपसंद लड़की को पान देकर प्रपोज करते हैं।

150 साल से भी पुराना मेला

बिहार के पूर्णिया में मलिनिया दियारा गांव में यह मेला 150 साल से भी ज्यादा सालों से लग रहा है। इस मेले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल से कुंवारे लड़के और लड़कियां आती हैं।

मेले में मिलता है मनपसंद लाइफ पार्टनर

बता दें कि इस मेले का आयोजन हर साल अप्रैल में महीने में किया जाता है। जिसे आदिवासी आयोजित करते हैं। वहीं इस मेले में लड़का या लड़की अपनी मनपसंद का लाइफ पार्टनर चुन सकते हैं।

पान खाने के बाद रिश्ता पक्का

मेले में लड़की पसंद आने पर लड़का उस लड़की को पान देकर प्रपोज करता है। अगर इस दौरान लड़की ने पान खा लिया तो इसका मतलब लड़की को लड़का पसंद है। इसके बाद दोनों की आदिवासी रीति-रिवाज से शादी कराई जाती है।

Next Story

Kawasaki Ninja 650 मार्केट में लॉन्च, जानें फीचर्स

Click Here