नासिक की 07 सबसे खूबसूरत जगहें
महाराष्ट्र की चर्चित और खूबसूरत जगहों के बारें में आप जानते होंगे लेकिन आपने क्या नासिक में मौजूद इन जगहों के बारे में जानते हैं।
महाराष्ट्र की चर्चित और खूबसूरत जगहों के बारें में आप जानते होंगे लेकिन आपने क्या नासिक में मौजूद इन जगहों के बारे में जानते हैं।
अंजनेरी पर्वत नासिक के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। इस पर्वत को हिंदू महाकाव्य रामायण से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि यह पर्वत हनुमान जी का जन्मस्थान है।
अगर आपके अंदर अलग-अलग समय के सिक्कों को देखना चाहते हैं तो नासिक में मौजूद सिक्का संग्रहालय में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
नासिक शहर में मौजूद रामकुंड शहर का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि वनवास के समय भगवान राम यहां स्नान किया करते थे। रामकुंड गोदावरी नदी के पास स्थित है।
नासिक में स्थित सप्तश्रृंगी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। कहा जाता है कि इस स्थान पर सती के शरीर के अंग गिरे थे। सप्तश्रृंगी पर्वत का जिक्र रामायण में किया जाता है।
नासिक के पंचवटी के पास मौजूद सीतागुफा एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है। यहां भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां मौजूद हैं।
सुला वाइनयार्ड्स नासिक में मौजूद अंगूर की खेती के लिए फेमस स्थान है। यहां पर हर समय में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
पहली शताब्दी ईसा पूर्व 03 शताब्दी के बीच निर्मित पांडव लेनी गुफायें नासिक के साथ-साथ पूरे भारत के लिए पर्यटक स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि इनका निर्माण जैन राजाओं की ओर से करवाया गया।
Next Story