Divorce Temple
दुनिया में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान् की पूजा नहीं बल्कि तलाकशुदा महिलायें रहती हैं। जिन महिलाओं का अपने पति से तलाक हो जाता है वह यहाँ बड़ी श्रद्धा से आती हैं।
दुनिया में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान् की पूजा नहीं बल्कि तलाकशुदा महिलायें रहती हैं। जिन महिलाओं का अपने पति से तलाक हो जाता है वह यहाँ बड़ी श्रद्धा से आती हैं।
डायवोर्स मंदिर जापान के कानागावा प्रांत के कामकुरा शहर में स्थित है। इस मंदिर को टेकोजी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह प्राचीन बौद्ध कला का मंदिर है। जिसकी स्थापना काक्सुन शिदो-नी ने सन 1285 में की थी।
जापानी समाज और संस्कृति में पहले तलाक का प्रावधान नहीं था। पूर्व में महिलाओं के पास अधिकार कम थे। ऐसे में नाखुश शादी से महिलाएं तलाक लेने का निर्णय लेती थी और उनको सामाजिक विरोध से बचाने के लिए इस मंदिर को बनाया गया।
मंदिर के रूप में स्थापित हुई यह जगह आज सामाजिक संस्था बन गई है। अब यहां तलाकनामे का सर्टिफिकेट भी जारी होता है। जिसे सुफुकू-जी कहा जाता है।
यह मंदिर बहुर शांत और सुंदर वातावरण वाला है। यहां एक म्यूजियम भी है। जिसमें मंदिर से जुड़ी प्राचीन कलाकृतियों, दस्तावेजों और खातों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम, मेडिटेशन सेशन और रीट्रीट के आयोजन होते रहते हैं।
Next Story