हनुमान जी को चढ़ाएं प्रसाद

मंगलवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और हनुमानजी के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी कर्जो से मुक्ति मिलती है। रोज सुबह सूरज को जल अर्पण करने से भी आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

गणेश जी को करें खुश

पूर्णिमा कि सुबह हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली तैयार करें और भगवान गणेश के आगे ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का 11 बार पाठ करें। उसके बाद थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, पंचमुखी रूद्राक्ष, चांदी का रुपया और 2 सुपारी रखें। फिर इस थैली को वहां रख दे जहां आप अपने पैसे रखते है। गणेश जी को शुद्ध घी के मोदक भी खिलाएं इससे आर्थिक स्थिति में शीघ्र ही सुधार आएगा।

मिट्टी का घड़ा बड़े काम का

पके हुए मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर उसके मुंह पर नाड़ा बांधकर उसमें जटायुक्त नारियल रख दे और उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दे। ऐसा करने से आपको अपार धन दौलत प्राप्त होगी। यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो 21 शुक्रवार तक 5 कन्याओं को भोजन कराएं।

एक्वेरियम

घर और कार्यस्थल में धन वर्षा के लिए मछलीघर (एक्वेरियम) रखें। इसको उत्तर या उत्तरपूर्व दिशा की तरफ रखें। ध्यान दें कि आपके घर में कोई नल लीक नहीं करना चाहिए और चूल्हे पर रखा दूध या चाय उबलना नहीं चाहिए वरना आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना रहती है।

ताला खोलेगा किस्मत

एक ताला खरीद लीजिए और शनिवार सुबह ताले को किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें। जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यदि नौकरी मे दिक्कत आ रही है तो यह उपाय बड़ा ही कारगर साबित होता है। दान पुण्य करने से आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार आता है। मान्यता है कि जितना आप दान पुण्य करते है उसका कई गुना फल आपको मिलता है।

Next Story

HP ने लॉन्च किया ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप, जानें कीमत

Click Here