पंक्तिबद्ध दांत

सौभाग्य तथा ऐश्वर्य के प्रतीक हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। सुशील तथा सज्जन वृत्ति के होते हैं।

टेढ़े-मेढ़े दांत

संघर्ष तथा असफलता का चिह्न हैं। ऐसे व्यक्ति सत्य वक्ता नहीं होते तथा छल-कपट से जीवन निर्वाह करते हैं।

सामने के दांतों में छिद्र

जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है, परंतु जिस स्त्री के दांतों में छिद्र हो वह दुर्भाग्य का सामना करती है, वैधव्य का संताप भोगती है तथा हर प्रकार से दुखी रहती है।

सामने वाले दो बड़े दांत

भाषण में प्रवीणता दर्शाते हैं। ऐसे व्यक्ति शत्रु का नाश करने वाले तथा आदर्श जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं।

दांतों की पंक्तियां ऊपर-नीचे ठीक बैठती हों

ऐसे व्यक्ति वाक्-पटु तथा गौरवशाली होते हैं। बुद्धिमान तथा स्वार्थरहित भावना से जनसेवा करते हैं।

दांत के ऊपर एक दांत

ऐसे व्यक्ति शत्रु को परास्त करते हैं। साहसी तथा युक्तिपूर्ण होते हैं।

शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना

शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना माता-पिता के लिए अहितकर तथा मृत्यु का सूचक माना जाता है।

शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना

शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना नाना परिवार के लिए घातक सिद्ध होता है।

स्त्री के मध्य दांतों में छिद्र

जिस स्त्री के ऊपर के मध्य दांतों में छिद्र यानी बिरल होती है, वह वैधव्य का कष्ट भोगती है।

दांत का कटकटाना

रात को सोते समय दांतों का कटकटाना दुर्भाग्य का सूचक है।

Next Story

उत्तराखंड के बिनसर की सात हसीन वादियां

Click Here