टिप 1

किचन में गैस का चूल्हा रखने के लिए पत्थर का स्लैब पूर्व तथा उत्तर दिशा की ओर बनाना चाहिए जिससे खाना बनाने के समय गृहिणी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो।

टिप 2

बर्तन धोने के लिए सिंक का ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में व्यवस्थित होना सबसे शुभ माना जाता है।

टिप 3

रसोई घर में रखा इंडक्शन माइक्रोवेव आदि हमेशा दक्षिण पूर्व के कोने में रखा जाना चाहिए।

टिप 4

रसोई घर में प्रकाश की व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्ब पूर्व और उत्तर दिशा में अवश्य लगाना चाहिए।

टिप 5

किचन में फ्रिज हमेशा उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

टिप 6

रसोईघर में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ आटा, चावल, दाल आदि पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा में रखने चाहिए।

टिप 7

कभी भी रसोई के अंदर मंदिर नहीं बनाना चाहिए। इससे परिवार के किसी सदस्य को रक्त संबंधी बीमारी भी हो सकती है।

टिप 8

किचन और बाथरूम कभी भी एक सीध में नहीं होने चाहिए. इससे परिवार में सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।

टिप 9

वास्तु दोष दूर करने के लिए रसोई के दरवाजे पर लाल रंग का क्रिस्टल लगाना चाहिए।

Next Story

ITI ने मार्केट में लॉन्च किए अपने लैपटॉप एवं माइक्रो पीसी

Click Here