बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। रणवीर सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। रणवीर सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं।
रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म-निर्माता करण जौहर सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीड स्टार रणवीर सिंह को उनके बर्थडे पर बेहद क्यूट अंदाज में विश किया है।
करण जौहर ने इसके साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की।
इन तस्वीरों में करण जौहर, रणवीर सिंह को अपनी फिल्म के सीन्स समझाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर करण जौहर ने लिखा, 'ये रॉकी का दिन है।
प्रकृति की इस उदार शक्ति को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं...हमारी कहानी को अपना पूरा दिल देने के लिए आपका धन्यवाद...रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार।
Next Story