लंबे नाखून

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लंबे नाखून वाले लोगों के अंदर रचनात्मकता और कल्पनाशीलता कूट-कूट कर भरी होती है। रचनात्मकता की वजह से ये लोग खूब नाम कमाते हैं। ऐसे लोग हर काम उत्साह के साथ करते हैं और उसका आनंद लेते हैं।

गोल या अंडाकार नाखून

कहा जाता है जिन लोगों के नाख़ून गोल या अंडाकार होते हैं ऐसे लोग बहुत मिलनसार होते हैं। ऐसे नाखूनों वाले लोग अपने खुशनुमा व्यवहार से जल्दी ही दूसरों को अपना बना लेते हैं। ये अपनी बातों से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं।

चौड़े नाखून

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चौड़े नाखून वाले लोग अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ये लोग काफी सोच-विचार कर कोई भी काम करते हैं। हर काम बुद्धिमत्ता और सोच-विचार से करने के कारण ये लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।

पीले नाखून

वहीं पीले नाखूनों को कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे नाखूनों को गरीबी की निशानी बताया गया है। कहा जाता है कि ऐसे नाखून वाले लोग अपना ज्यादातर जीवन गरीबी में बिताते हैं।

टेढ़े-मेढ़े नाखून

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून टेढ़े-मेढ़े, रूखे और उंगली में धंसे हुए होते हैं, ऐसे लोगों का अधिकांश जीवन दुख में ही बीतता है। हालांकि ये लोग हिम्मत नहीं हारते हैं और जुटे रहते हैं।

Next Story

प्रेशर कूकर में पकाते हैं ये फूड्स तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए हो सकता है नुकसान

Click Here