मेन डोर/एंट्रेंस

मुख्य द्वार के लिए शुभ रंग, उसकी दिशा के आधार पर ऊपर दी गई तालिका में उल्लेख किया गया है। सॉफ्ट कलर्स, जैसे वाइट, सिल्वर या वुड कलर का इस्तेमाल करें, जो हॉल के रंग संयोजन के अनुसार हो।

बच्चों का कमरा

उत्तर-पश्चिम उन बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिशा है, जो बड़े हो गए हैं और पढ़ाई करने के लिए बाहर जाते हैं। चूंकि उत्तर-पश्चिम दिशा पर चंद्रमा का राज है, इसलिए इस दिशा में स्थित बच्चों के कमरे में सफेद रंग कराना चाहिए।

बाथरूम

उत्तर-पश्चिम दिशा बाथरूम के लिए सबसे सही है और इसमें सफेद रंग होना चाहिए। हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, सुनहरा भूरा, या पेस्टल रंगों की सलाह दी जाती है। गहरे रंग न केवल बाथरूम को छोटा दिखाते हैं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करते हैं।

हॉल का रंग

हर घर का लिविंग रूम ऊर्जा का केंद्र होता है। आदर्श तौर पर हॉल नॉर्थ-ईस्ट या नॉर्थ वेस्ट दिशा में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार हॉल का रंग पीला या सफेद रंग में रंगना चाहिए।

घर के बाहर का रंग

घर के बाहर का रंग मालिकों के मुताबिक होना चाहिए। श्वेत-पीला, ऑफ वाइट, हल्का गुलाबी या संतरी रंग सभी राशि के लोगों के लिए अच्छा होता है।

पूजा घर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूजा घर का मुंह नॉर्थ ईस्ट की दिशा में होना चाहिए, ताकि सूर्य के अधिकतम प्रकाश का दोहन किया जा सके। पीला आपके घर के इस हिस्से के लिए सबसे उपयुक्त रंग है, क्योंकि इससे इस प्रक्रिया में आसानी होगी।

स्टडी रूम

अगर आपका ऑफिस-होम है तो वास्तु के मुताबिक ग्रीन, ब्लू, क्रीम और वाइट जैसे रंगों का इस्तेमाल करें। लाइट कलर्स से कमरा बड़ा सा लगता है। गहरे रंगों से बचें क्योंकि इससे जगह में उदासीनता बढ़ती है। आपके होम ऑफिस के लिए सोने, पीले, भूरे और हरे रंग के हल्के रंग, एक स्थिर कामकाजी माहौल सुनिश्चित करते हैं और उत्पादकता बढ़ाते हैं।

Next Story

Dyson ने भारत में लॉन्च किया पहला हेडफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

Click Here