रिश्तों की डोर से रायबरेली और अमेठी को साध रहीं प्रियंका, कल से शुरू करेंगी मेगा प्रचार अभियान 

रिश्तों की डोर से रायबरेली और अमेठी को साध रहीं प्रियंका, कल से शुरू करेंगी मेगा प्रचार अभियान 

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली के लोगों से भावनात्मक रिश्तो की डोर को जोड़ने, अपना परिवार बताने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी इन दोनों रायबरेली के दौरे पर हैं। रायबरेली से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है। प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। राहुल के नामांकन के बाद रायबरेली आई प्रियंका ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोमवार को देर रात तक कार्यकर्ता सम्मेलन में गांधी परिवार व रायबरेली वालों के रिश्तो की दुहाई का जिक्र करते हुए रिश्तो को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने संसदीय क्षेत्र की सियासी आब-ओ-हवा को भी परखा। वह कई बार आक्रमक हुई तो कई बार रिश्तों की दुहाई दी। 

सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा में आई प्रियंका इन दिनों काफी सख्त है। रायबरेली के साथ अमेठी के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे थे। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि रायबरेली से उनके परिवार का गहरा नाता रहा है हर समय रायबरेली के लोग उनके परिवार के साथ रहे है। रायबरेली के लोगों के बिना परिवार अधूरा रहता है। कांग्रेस की स्टार प्रचार के जोशीले और रिश्तों के भाषण सुन एक बार फिर कांग्रेसियो में जोश दिखाई पड़ा। मंगलवार सुबह से ही गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उन्होंने एक एक कार्यकर्ता से रायबरेली की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कल वह संसदीय क्षेत्र के बछरांवा विधानसभा के कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगी।

बछरांवा से शुरू होगा प्रचार का अभियान
प्रियंका गांधी कल प्रचार के दौरान कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। वह बछरांवा, महराजगंज व शिवगढ़ ब्लाक में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगी। प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी की चुनावी प्रचार की कमान संभाल रही है। वह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओ में जोश भरेंगी।

ये भी पढ़ें -'कांग्रेस ने 26/11 के शहीदों का अपमान किया, चार जून है इंडिया गठबंधन की एक्सपायरी डेट', PM मोदी का विपक्ष पर हमला

ताजा समाचार

गोंडा: संदिग्ध हालत में युवती की गयी जान, मां ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली जहर खाने से हुई मौत
Auraiya: बच्चों में हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव कराने गई गर्भवती महिला हुई चोटिल, इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी: पत्नी ने लौटने से किया इंकार, पति ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग
Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में विज्ञान भवन से हुईं रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां...2143 पोलिंग पार्टियां कराएंगी लोकसभा चुनाव
लखीमपुर-खीरी: गोवंश हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पूछताछ जारी 
हल्द्वानी: रामपुर के टप्पेबाज हल्द्वानी में काट रहे थे मुसाफिरों के बैग, तीन गिरफ्तार