आज का राशिफल। 08 मई, 2024

आज का राशिफल। 08 मई, 2024

मेष

आज कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने का प्रयास करेगा। नए लोगों के बीच काम करने के अवसर मिलेंगे। आप अपने पसंदीदा कार्यों में काफी व्यस्त हो सकते हैं। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृष

आज संतान की अवहेलना न करें। दिखावे के लिए आप अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। आपको कुछ कठिन काम अकेले करने पड़ सकते हैं। व्यापारिक कारण से किसी सहयोगी से झगड़ा हो सकता है।

मिथुन

आज वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों को काफी लाभ होगा। घर में संबंधियों का आना-जाना लगा रहेगा। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं।

कर्क

आज दोपहर के बाद थोड़ा हल्कापन महसूस करेंगे। खर्चों में संतुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जॉब में सहयोगियों को नाराज न करें। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में जोखिम भरे कार्य न करें।

सिंह

आज परिवार में कोई पारंपरिक उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें। घर पर वेबसीरीज या साहित्य में सक्रिय हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

कन्या

आज अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। कुछ लोग आपके विश्वास को तोड़ सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से कुछ अशांत महसूस करेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

तुला

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। जीवनसाथी के लिए आप कुछ उपहार खरीद सकते हैं। नए विचारों और योजनाओं से प्रभावित रहेगे। दूर की यात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक

आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह से संबंधित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुए भय को दूर करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।

धनु

आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं।

मकर

आज नई परियोजनाओं में काम करने का विचार बनाएं। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती है। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है।

कुंभ

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बुद्धिमान लोगों का परामर्श लेना हितकर होगा। भरोसेमंद व्यक्तियों का ध्यान रखें।

मीन

आज नए करियर को लेकर जो प्लानिंग आप कर रहे हैं,उसे साकार करने के लिए समय उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। विश्वासघाती लोगों से आपको दूरी बना लेनी चाहिए। कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो बन सकता है।