बोले सहवाग- 3-5 साल में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, जानिए आखिर किस तरह?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के एक्टिववेयर और स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड ‘वीएस बाय सहवाग’ ने अगले तीन से पांच वर्षों में 100 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य रखा है। ऑनलाइन और ई-कॉमर्स बाजार में उतरने की घोषणा करने वाली कंपनी वीएस बाय सहवाग ने वर्ष 2026 तक पचास लाख ग्राहक बनाने …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के एक्टिववेयर और स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड ‘वीएस बाय सहवाग’ ने अगले तीन से पांच वर्षों में 100 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य रखा है। ऑनलाइन और ई-कॉमर्स बाजार में उतरने की घोषणा करने वाली कंपनी वीएस बाय सहवाग ने वर्ष 2026 तक पचास लाख ग्राहक बनाने का भी लक्ष्य रखा है।

सहवाग ने कहा, ”वीएस बाय सहवाग को उचित कीमत पर फिटनेस और खेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता किसी भी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के समान है और दाम कम हैं। हमारा अगले तीन से पांच साल में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।”

सहवाग ने कहा कि उन्होंने अबतक इस ब्रांड में 20 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वीएस बाय सहवाग को वर्ष 2020 में बाजार में पेश किया था। यह कंपनी ट्रैक पेंट, टी-शर्ट, जैकेट और शॉर्ट्स समेत क्रिकेट से संबंधित उत्पादों को बेचतीं है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).