उत्तराखंड
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Uttarakhand News: नैनीताल की नैना पीक पर अब हर पर्यटक का बनेगा रिकॉर्ड, बिना एंट्री नहीं मिलेगी अनुमति
Published On
By Priya Chaturvedi
नैनीताल की नैना पीक (चीना पीक) पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग दिसंबर से नई व्यवस्था लागू करेगा। अब तीनों ट्रेकिंग मार्गों पर टिकट काउंटर बनेंगे और हर पर्यटक का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। शाम 3:30 बजे के बाद चोटी की ओर जाने पर रोक रहेगी। बीटेक छात्र के लापता होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
बदरीनाथ धाम में आज साल के आखिरी दर्शन : रात 9:37 बजे बंद होंगे कपाट; इस बार 23 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
Published On
By Anjali Singh
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में 16 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का आखिरी दिन है। भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट रात 9 बजकर 37 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस साल 23 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद अब तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने के अगले दिन भगवान की देव डोलियां और आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ रवाना होंगी।
Bareilly News: जौनसारी और भोटिया जनजातियों के भूमि अधिकारों पर शोध करेंगी डॉ. कल्पना
Published On
By Priya Chaturvedi
बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. कल्पना को आईसीएसएसआर की पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप मिली है। वह उत्तराखंड की जौनसारी और भोटिया जनजातियों के भूमि अधिकार, प्रवासन और नागरिकता कानूनों पर शोध करेंगी।
Bhimtal Museum: लोक परंपराओं का खजाना है भीमताल का ये संग्रहालय
Published On
By Muskan Dixit
भीमताल का लोक संस्कृति संग्रहालय 700 प्राचीन औजारों, 400 शैलचित्र प्रतिकृतियों और करोड़ों साल पुराने जीवाश्मों का अनमोल खजाना है। जानिए चित्रकार यशोधर मठपाल के इस अनूठे प्रयास की कहानी और क्यों इसे सरकारी मदद की जरूरत है।
खुलने से पहले ही 'हाउसफुल: आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा कार्बेट का दिल ढिकाला, खुले आसमान के नीचे सुनाई देगी बाघों की दहाड़!
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रमुख ढिकाला पर्यटन जोन रविवार (15 नवंबर) से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। खुलने से पहले ही सभी विश्राम गृह बुक हो चुके हैं।
Weather Today: UP में मौसम का डबल अटैक! कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
Published On
By Muskan Dixit
Weather Update Today: यूपी में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार। बिहार में छठ पर मौसम रहेगा साफ, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना।
जौलजीबी मेला : सीएम धामी के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक का हाईवोल्टेज हंगामा, माइक नहीं मिला तो मंच पर तोड़फोड़
Published On
By Anjali Singh
पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उस समय बवाल मच गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी कथित तौर पर संबोधन का मौका न मिलने से नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने साउंड कर्मी से मारपीट की, मंच पर तोड़फोड़ की और समर्थकों ने भी हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से दीवार से टकराई स्कूली बच्चों से भरी बस, तीन घायल
Published On
By Anjali Singh
उत्तराखंड के टिहरी में मुनि की रेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ब्रेक फेल होने से स्कूली बच्चों से भरी बस दीवार से टकरा गई। बस में 30 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य लोग सवार थे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक, हेल्पर और प्रधानाचार्य को हल्की चोटें आईं। जांच में बस की ओवरलोडिंग का मामला भी सामने आया है। जानिए हादसे की पूरी वजह और घटनाक्रम।
Uttarakhand Festival : उत्तराखंड महोत्सव में संस्कृति, स्वाद और परंपरा का संगम, सोशल मीडिया पर छाया महोत्सव का रंग
Published On
By Deepak Chandra Mani
लखनऊ के गोमती तट पर चल रहे 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के पांचवें दिन लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की धूम रही। महापौर सुषमा खर्कवाल की मौजूदगी में तीन विभूतियों को स्मृति सम्मान दिया गया। झोड़ा नृत्य, एकल गायन, मयूर नृत्य और चंदन मेहरा की स्टार नाइट ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ी व्यंजन और पारंपरिक आभूषणों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
रामगंगा की झील में छिपा है 40 हजार वर्ष पुराने जलवायु का रहस्य, जानिए कब कमजोर और कब ताकतवर हुआ मानसून
Published On
By Deepak Chandra Mani
रामगंगा नदी के पास भिकियासैंण की प्राचीन झील के तलछट पर किए गए शोध में पिछले 40 हजार वर्षों के दौरान कुमाऊं क्षेत्र की जलवायु में बड़े बदलाव सामने आए हैं। 110 नमूनों के विश्लेषण से पता चला कि कभी मानसून कमजोर रहा तो कभी बारिश चरम पर पहुंची। करीब 4,200 साल पहले दुनिया के कई हिस्सों में शुष्कता के बावजूद रामगंगा क्षेत्र में अपेक्षाकृत नमी बनी हुई थी।
रुद्रपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी हमला : चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या; CCTV फुटेज आया सामने
Published On
By Anjali Singh
रुद्रपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे के विवाद को लेकर हमलावरों ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले में छोटे भाई समेत तीन युवक गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
Haridwar News : IIT रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला गाजियाबाद निवासी आयुष का शव
Published On
By Deepak Chandra Mani
आईआईटी रुड़की में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष का शव शुक्रवार को गोविंद भवन स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। गाजियाबाद निवासी छात्र की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
- Pradeep Kumar
[email protected] - Ateeq Khan
[email protected] -
Ankit Yadav
[email protected]
