देहरादून
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
बदरीनाथ धाम में आज साल के आखिरी दर्शन : रात 9:37 बजे बंद होंगे कपाट; इस बार 23 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
Published On
By Anjali Singh
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में 16 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का आखिरी दिन है। भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट रात 9 बजकर 37 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस साल 23 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद अब तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने के अगले दिन भगवान की देव डोलियां और आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ रवाना होंगी।
Bhimtal Museum: लोक परंपराओं का खजाना है भीमताल का ये संग्रहालय
Published On
By Muskan Dixit
भीमताल का लोक संस्कृति संग्रहालय 700 प्राचीन औजारों, 400 शैलचित्र प्रतिकृतियों और करोड़ों साल पुराने जीवाश्मों का अनमोल खजाना है। जानिए चित्रकार यशोधर मठपाल के इस अनूठे प्रयास की कहानी और क्यों इसे सरकारी मदद की जरूरत है।
Weather Today: UP में मौसम का डबल अटैक! कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
Published On
By Muskan Dixit
Weather Update Today: यूपी में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार। बिहार में छठ पर मौसम रहेगा साफ, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना।
जौलजीबी मेला : सीएम धामी के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक का हाईवोल्टेज हंगामा, माइक नहीं मिला तो मंच पर तोड़फोड़
Published On
By Anjali Singh
पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उस समय बवाल मच गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी कथित तौर पर संबोधन का मौका न मिलने से नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने साउंड कर्मी से मारपीट की, मंच पर तोड़फोड़ की और समर्थकों ने भी हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से दीवार से टकराई स्कूली बच्चों से भरी बस, तीन घायल
Published On
By Anjali Singh
उत्तराखंड के टिहरी में मुनि की रेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ब्रेक फेल होने से स्कूली बच्चों से भरी बस दीवार से टकरा गई। बस में 30 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य लोग सवार थे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक, हेल्पर और प्रधानाचार्य को हल्की चोटें आईं। जांच में बस की ओवरलोडिंग का मामला भी सामने आया है। जानिए हादसे की पूरी वजह और घटनाक्रम।
रुद्रपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी हमला : चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या; CCTV फुटेज आया सामने
Published On
By Anjali Singh
रुद्रपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे के विवाद को लेकर हमलावरों ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले में छोटे भाई समेत तीन युवक गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
Uttarakhand News : देहरादून एयरपोर्ट मार्ग पर मौत बनकर दौड़ा हाथी, बुलेट सवार को पटककर किया हमला
Published On
By Deepak Chandra Mani
देहरादून एयरपोर्ट के पास ऋषिकेश मार्ग पर जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। हाथी ने युवक को बाइक समेत सड़क पर पटक दिया। कुछ देर बाद रेलिंग तोड़कर जंगल में लौट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूपी-उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो IPS समेत 24 PCS अधिकारियों के तबादले, बरेली से मुनिराज और मुरादाबाद में अजय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Published On
By Muskan Dixit
UP और उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी में अजय कुमार सहानी और मुनिराज जी को नई DIG रेंज मिली, जबकि उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए। जानें पूरी लिस्ट।
Bareilly News : जेल से निकली और ऑडियो बम फोड़कर लापता हो गई कल्पना, रेखा आर्या-पप्पू गिरधारी विवाद में नया मोड़
Published On
By Deepak Chandra Mani
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या और उनके पति पप्पू गिरधारी के बीच विवाद के केंद्र में बताई जा रही पूर्व मैनेजर कल्पना चतुर्वेदी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बरेली छोड़ चुकी हैं। इस बीच पप्पू गिरधारी और कल्पना की बातचीत के कथित ऑडियो वायरल होने से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मची है। पुलिस और उनके अधिवक्ता का भी कल्पना से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
Kedarnath Dham : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ, शीतकाल के लिए बंद हुए मंदिर के कपाट, डोली ऊखीमठ के लिए रवाना
Published On
By Anjali Singh
भैयादूज के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस भावुक पल के साक्षी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बने। भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों और बाबा के जयकारों के बीच भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए ऊखीमठ रवाना हुई। अगले छह माह तक बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होगी। इस यात्रा वर्ष में 19 लाख 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: कूड़े के ढेर पर हरियाली की दस्तक, 9 निकायों को मिली रजत जयंती पार्को की सौगात
Published On
By Anjali Singh
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में नौ नगर निकायों के देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। साथ ही देहरादून में 36 करोड़ रुपये से अधिक की सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वच्छता, पेयजल, शहरी विकास, रोजगार और डिजिटल सुविधाओं से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ हर नगर और वार्ड तक पहुंचाना है।
गंगोत्री धाम के कपाट हुए बंद : वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद, सेना के बैंड के साथ रवाना हुई मां गंगा की डोली
Published On
By Anjali Singh
गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। अब अगले छह महीने श्रद्धालु मुखबा स्थित मुखीमठ में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। इस साल 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम में मत्था टेका।
- Pradeep Kumar
[email protected] - Ateeq Khan
[email protected] -
Ankit Yadav
[email protected]
