Top News

UP IAS Transfers : एस. राजलिंगम बने कानपुर के नए मंडलायुक्त, के. विजयेन्द्र पांडियन पहुंचे वाराणसी

UP IAS Transfers : एस. राजलिंगम बने कानपुर के नए मंडलायुक्त, के. विजयेन्द्र पांडियन पहुंचे  वाराणसी
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्त बदल दिए हैं। के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी और एस. राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है। रविकुमार एनजी को उद्योग विभाग और डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।

Swami Chidanand News: आरती गंगा की हुई, बात यमुना की निकली; छठ पर संतों ने धर ली नई हठ

संतों का कहना है कि संस्कृति और प्रकृति जितनी शुद्ध होती हैं, मानव जीवन भी उतना ही शुद्ध, सुंदर और संतुलित बनता है। संस्कृति और प्रकृति हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पवित्रता, करुणा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने की प्रेरणा देती हैं।
Top News  उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड  धर्म संस्कृति 

Uttarakhand News: नैनीताल की नैना पीक पर अब हर पर्यटक का बनेगा रिकॉर्ड, बिना एंट्री नहीं मिलेगी अनुमति

नैनीताल की नैना पीक (चीना पीक) पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग दिसंबर से नई व्यवस्था लागू करेगा। अब तीनों ट्रेकिंग मार्गों पर टिकट काउंटर बनेंगे और हर पर्यटक का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। शाम 3:30 बजे के बाद चोटी की ओर जाने पर रोक रहेगी। बीटेक छात्र के लापता होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
Top News  उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड  बरेली  नैनीताल 

UP में फिर प्रशासनिक फेरबदल : वाराणसी-कानपुर के बदले कमिश्नर, गोंडा-श्रावस्ती को मिले नए डीएम, 16 IAS अफसरों का तबादला

तबादला सूची में कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों का नाम प्रमुख है। दोनों अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, कानपुर में तैनात आईएएस विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
Top News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

Stock Market : हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 82 हजार के पार; बैंकिंग-FMCG शेयर चमके

मजबूत वैश्विक संकेतों और दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 512.34 अंक और निफ्टी में 146.80 अंकों की बढ़त रही। FMCG और बैंकिंग शेयरों में तेजी दिखी, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव रहा।
Top News  कारोबार 

68,500 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर जमकर नारे बाजी, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन

68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति को लेकर 77 दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सोमवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया।
Top News  उत्तर प्रदेश  विशेष लेख  Breaking News  लखनऊ  कैंपस  एजुकेशन  करियर   जॉब्स  परीक्षा  रिजल्ट्स 

राम जन्मभूमि चंदा चोरी केस : मुख्य अभियुक्त टिन्नू यादव की मुश्किलें बरकरार, जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

राम जन्मभूमि चंदा चोरी मामले के मुख्य आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई की। अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
Top News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 

बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित की दो दोषियों की उम्रकैद की सजा, जमानत पर रिहाई का आदेश

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया की उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत दे दी है। दोनों 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर सुनवाई जारी रहेगी।
Top News  देश 

अक्टूबर में महंगाई ने तोड़ा रिकार्ड : आसमान पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, शहरों से ज्यादा गांवों में दिखा असर

देश में महंगाई ने आम जनता और अर्थव्यवस्था को दोहरा झटका दिया है। खुदरा महंगाई दर आरबीआई की 6 प्रतिशत की अधिकतम सीमा पार कर गई है, वहीं 16 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार थोक महंगाई दर भी उछलकर 12.29 प्रतिशत पर पहुंच गई। जानें महंगाई बढ़ने की वजह और आम लोगों पर इसका असर।
Top News  देश 

UP Election 2027: सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार होने और केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरें चर्चा...
Top News  देश  उत्तर प्रदेश  चुनाव  Breaking News  Trending News  लखनऊ  बरेली  मथुरा  Election 

Moradabad News: अमरोहा की नकली दवा ने खोली मुरादाबाद से कई जिलों तक फैले नेटवर्क की परतें

अमरोहा के मेडिकल स्टोर से लिए गए एंटीबायोटिक के नमूने की जांच में दवा नकली पाए जाने के बाद मुरादाबाद तक फैले सप्लाई नेटवर्क का मामला सामने आया है। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना बिल के दवाएं खरीदकर उनकी पैकिंग बदलने के बाद मेडिकल एजेंसियों के जरिए सप्लाई की जाती थीं।
Top News  उत्तर प्रदेश  Breaking News  बरेली  अमरोहा  मुरादाबाद 

UP में बड़ा फेरबदल: 239 BDO और 277 नायब तहसीलदार बदले, लखीमपुर खीरी से सीतापुर और अन्य जिलों में भेजे गए अधिकारी, देखें पूरी सूची

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में 239 खंड विकास अधिकारियों और 277 नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।
Top News  उत्तर प्रदेश  Breaking News  लखनऊ  लखीमपुर खीरी  सीतापुर