विदेश
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
Published On
By Anjali Singh
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने अपने देसी अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। शाही जोड़े ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ युवा क्रिकेटरों के बीच गली क्रिकेट खेला। इस दौरान प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया। दोनों 2026 के अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वे पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के अंतिम दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
Quad Leaders Summit में शामिल होंगे PM मोदी, मनीला में जुटेगें शक्तिशाली देशों के नेता, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
Published On
By Anjali Singh
मनीला में 17 नवंबर को ASEAN शिखर सम्मेलन से इतर QUAD देशों के नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हो सकते हैं। बैठक में समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), महत्वपूर्ण खनिजों और सप्लाई चेन पर चर्चा होगी। जानिए QUAD की सक्रियता, चीन की बढ़ती ताकत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों और इस समूह से भारत को मिलने वाले सामरिक एवं आर्थिक फायदों के बारे में।
ASEAN India Summit: आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने मनीला रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- हिंद-प्रशांत में शांति और सहयोग चाहता है भारत
Published On
By Muskan Dixit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मनीला रवाना हुए। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने की बात कही।
India Egypt Trade: भारत-मिस्र व्यापार को नई उड़ान देने की तैयारी, निवेश बढ़ाने पर भी जोर
Published On
By Muskan Dixit
भारत और मिस्र द्विपक्षीय व्यापार को 6.5 अरब डॉलर से आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। पीयूष गोयल ने निवेश, बाजार पहुंच और कारोबारी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
UAE Truck Accident: दुबई हादसे में अपनों को खोने वाले भारतीय परिवारों से मिला दूतावास, हर मदद का दिया भरोसा
Published On
By Anjali Singh
UAE Truck Accident: दुबई के फुजैराह में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिजनों से भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अस्पतालों में भर्ती घायलों का हाल जाना। दूतावास ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। हादसे में 14 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है।
अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम फेल: 4 घंटे थमी रहीं उड़ानें, 8000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, 15 लाख यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी एयरपोर्ट्स पर तत्काल प्रभाव से ग्राउंड स्टॉप (उड़ानों पर रोक) लागू कर दिया। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल का कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 4 घंटे तक उड़ानें रोकनी पड़ीं। इस दौरान 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं और 15 लाख यात्री फंसे रहे।
Vande Bharat train : अयोध्या से जनकपुर धाम तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी और नेपाल के पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
Published On
By Deepak Chandra Mani
अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच 23 नवंबर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। 464 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर ट्रेन बिहार के जयनगर से होकर गुजरेगी। इस सेवा से धार्मिक पर्यटन और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट की Outlook और 365 सर्विस ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान; एक लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज
Published On
By Muskan Dixit
Microsoft Outlook और Microsoft 365 की सर्विस में तकनीकी खराबी से दुनियाभर के यूजर्स परेशान हैं। डाउनडिटेक्टर पर एक लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। जानें कंपनी ने क्या कहा।
इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान ने दिया इस्तीफा : शैक्षणिक योग्यता पर विवाद के बीच 120 सांसदों ने बनाया था दबाव, जानिए क्या है पूरा मामला
Published On
By Anjali Singh
इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से इंडोनेशिया की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हाई स्कूल डिप्लोमा विवाद के बीच इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने संसद के उच्च सदन और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को इस्तीफा सौंप दिया। अब संसदीय नेता आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। इंडोनेशिया के संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति पद खाली होने पर नए चुनाव का प्रावधान नहीं है।
COP-31 में चेतावनी : नहीं संभली दुनिया तो 2.6 डिग्री तक बढ़ेगा धरती का तापमान, ग्लोबल वार्मिंग पर लगाम लगाने की कोशिशें फेल
Published On
By Anjali Singh
तुर्किये के अंताल्या में आयोजित COP-31 जलवायु सम्मेलन में जारी रिपोर्ट ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षो से ग्लोबल वार्मिंग रोकने के प्रयासों में ठहराव है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा जलवायु वादे पूरे होने पर भी सदी के अंत तक धरती का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
पाकिस्तान में आतंकी हमला : डीएसपी समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत
Published On
By Virendra Pandey
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों ने पुलिस की एक गाड़ी पर घात लगाकर भीषण हमला कर दिया। इस आतंकी वारदात में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 'रेस्क्यू 1122' के बयान के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस दल सोने के अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए रवाना हो रहा था।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख, बोला- अमेरिका की 7 शर्ते पूरी होने तक नहीं खुलेगा रास्ता
Published On
By Anjali Singh
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान की सात शर्ते पूरी होने तक जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा। उन्होंने अमेरिका से स्पष्ट जवाब देने और बातचीत को लेकर कथित झूठी खबरें फैलाना बंद करने की मांग की है।
- Pradeep Kumar
[email protected] - Ateeq Khan
[email protected] -
Ankit Yadav
[email protected]
