कानपुर

Auraiya News: झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, गले पर निशान से हत्या की आशंका

Auraiya News: झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, गले पर निशान से हत्या की आशंका
औरैया के अछल्दा में नहर की पटरी के पास झाड़ियों में 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। गले पर निशान और कान से खून मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई।

Kanpur Fire Accident: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, 15 साल के किशोर समेत दो की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू

कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर समेत दो की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने आठ लोगों को रेस्क्यू किया।
उत्तर प्रदेश  कानपुर 

Kannauj News : कन्नौज में पंकज चौधरी ने बारा समाज में भरा जोश, गिनाईं उपलब्धियां

बोर्डिंग ग्राउंड में जुटे आसपास के जिलों के बारा समाज के लोग, पंकज चौधरी ने 2017 से पहले के यूपी की स्थिति याद कर मतदान करने की अपील की; असीम अरुण बोले- एक रहेंगे तो ठीक रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे
उत्तर प्रदेश  कानपुर  कन्नौज 

'मत आओ...' आखिरी मैसेज, चैट डिलीट, खरोंच के निशान: कानपुर में छठी मंजिल से गिरकर मशहूर कारोबारी के इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत

शहर के बिठूर क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से एक मशहूर कागज कारोबारी के 22 वर्षीय इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी एक महिला मित्र से मिलने गया था। हादसे के बाद आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश  कानपुर  Crime 

कानपुर : छठ पर 16 नवंबर को छुट्टी, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश 14 दिसंबर को

छठ पूजा और गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर, सोमवार को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। वहीं, गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर पहले 24 नवंबर को निर्धारित अवकाश की तारीख बदलकर अब 14 दिसंबर, सोमवार कर दी गई है।
Top News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 

Kanpur News : किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता... सुसाइड नोट लिखकर डाटा एक्सपर्ट ने दी जान, जानें पूरा मामला

कानपुर के डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर दीपक शुक्ला की 13 नवंबर को आचार्य नगर स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का जिक्र है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश  कानपुर 

Auraiya News : साड़ी का पल्लू बना काल! सड़क पर सिर के बल गिरी महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही 65 वर्षीय गीता देवी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर सिर के बल गिर गईं।
उत्तर प्रदेश  कानपुर  औरैया 

क्रॉप कटिंग में धान की उपज 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई, जिलाधिकारी ने चचेंडी में किया निरीक्षण, उत्पादन का लिया जायजा

कानपुर नगर के चचेंडी गांव में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने धान की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। किसान रामहेत के खेत में निर्धारित 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई, जिसमें 25.500 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की उत्पादकता करीब 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। जिलाधिकारी ने फसल की कटाई और तौल की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ क्रॉप कटिंग कराने तथा उत्पादन के सटीक और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश  कानपुर 

22 लाख फर्जी Gmail ID का सनसनीखेज खुलासा : पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क, अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ाने की धमकियों के पीछे बड़ा साइबर कनेक्शन

कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में 22 लाख फर्जी जीमेल आईडी बेची थीं। एटीएस को आशंका है कि इन्हीं का इस्तेमाल अयोध्या, काशी और मथुरा की बम धमकियों में हुआ है।
Top News  देश  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर  Breaking News  Crime 

जीभ के ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत: औरैया में मुरादगंज के क्लीनिक पर हुआ था उपचार, ब्लीडिंग न रुकने से बिगड़ी हालत

औरैया के अछल्दा क्षेत्र में जीभ के ऑपरेशन के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई है। ब्लीडिंग न रुकने से बच्चे की हालत बिगड़ी थी।
उत्तर प्रदेश  कानपुर  स्वास्थ्य  औरैया 

कानपुर : छठ पूजा पर शहर में दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 13 मार्गों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

छठ पूजा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और घाटों पर उमड़ने वाले वाहनों को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन किया है। 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से 16 नवंबर को छठ पूजा की समाप्ति तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गंगा बैराज, अटल घाट, सरसैया घाट, करबला चौराहा, पनकी मंदिर और बर्रा समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। 
उत्तर प्रदेश  कानपुर 

Dev Deepawali : 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाने को तैयार काशी के घाट, CM योगी ने की समीक्षा बैठक

वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर काशी के घाटों, गंगा के रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती, चेत सिंह घाट पर लेजर शो और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। नमो घाट पर 20 से 23 नवंबर तक गंगा महोत्सव भी आयोजित होगा।
उत्तर प्रदेश  कानपुर