यूपीआई के जरिये जुलाई में छह अरब लेन-देन उल्लेखनीय उपलब्धि: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिये जुलाई महीने में रिकॉर्ड छह अरब लेन-देन को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा अर्थव्यवस्था को ‘स्वच्छ’ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिये जुलाई महीने में रिकॉर्ड छह अरब लेन-देन को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा अर्थव्यवस्था को ‘स्वच्छ’ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट के जवाब में यह बात कही।

सीतारमण ने मीडिया रिपोर्ट ‘टैग’ करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘‘यूपीआई के जरिये जुलाई में रिकॉर्ड छह अरब लेन-देन हुए। यह 2016 से अबतक सर्वाधिक आंकड़ा है।’’ वित्त मंत्री के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने लिखा है, ‘‘यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा अर्थव्यवस्था को ‘स्वच्छ’ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल भुगतान विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान मददगार रहा है।

ये भी पढ़ें- पैसा ही पैसा: आ गया GST Collection का आंकड़ा, आंकड़े जान कर चौंक जाएंगे आप

 

 

 

 


About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).