Elon Musk ने एक बार फिर चौंकाया, बेच दिए Tesla के लगभग 80 लाख शेयर

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने एक ही झटके में टेस्ला (Tesla Car) के 6.9 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। रेगुलेटरी में दी गई जानकारी के बाद यह बात बाहर निकल कर आई। बता दें, इससे पहले एलन मस्क ने …

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने एक ही झटके में टेस्ला (Tesla Car) के 6.9 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। रेगुलेटरी में दी गई जानकारी के बाद यह बात बाहर निकल कर आई। बता दें, इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि उनका टेस्ला के शेयर को बेचने का कोई प्लान अभी नहीं बन रहा है।

एलन मस्क ने 5 अगस्त को टेस्ला के 7.92 मिलियन (79.2 लाख) शेयर बेच दिए थे। यह सबकुछ तब हुआ है जब एलन मस्क ने चार महीने पहले ही कहा था कि उनका अब टेस्ला के शेयरों को फिर से बेचने की कोई योजना नहीं है। बता दें, दुनिया से सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर डील के वक्त टेस्ला का 8.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। उसके अब फिर से उन्होंने टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

एलन मस्क पिछले 10 महीनों के दौरान करीब 32 अरब डॉलर की कीमत वाले टेस्ला का शेयर बेच चुके हैं। यह बिक्री ट्वीटर पर लोगों से मांगी गई राय के बाद शुरू हुई है। तभी से एलन मस्क टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी लगातार कम करते जा रहे हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने टेस्ला का शेयरों को क्यों बेचा है इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें, टेस्ला मई के अपने न्यूनतम स्तर से 35% की उछाल के साथ ट्रेड रहा है। हालांकि इसके बावजूद इस साल अभी टेस्ला के शेयर की कीमतों में 20% की गिरावट है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार 250.2 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन उनकी संपत्ति इस साल कम हुई है। टेस्ला के शेयरों में गिरावट की वजह से इस साल एलन मस्क को 20 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें : सरकार की इस स्कीम में हर महीने 12,500 रुपए निवेश करने पर मिलेंगे 64 लाख रुपए

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).