दो सरकारी बैंक के ग्राहकों को झटका, आज से होम-ऑटो समेत सभी तरह के लोन की बढ़ जाएगी EMI

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कर्ज वितरण की अपनी एमसीएलआर दरों (MCLR Rates) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। आईओबी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि तमाम राशि खंडों में अपनी एमसीएलआर दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। शनिवार से …

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कर्ज वितरण की अपनी एमसीएलआर दरों (MCLR Rates) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। आईओबी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि तमाम राशि खंडों में अपनी एमसीएलआर दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। शनिवार से नई दर के लागू होने से उपभोक्ताओं के लिए लोन लेना महंगा हो जाएगा।

सीमांत लागत-आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में बढ़ोतरी होने से सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। इनमें कार, पसर्नल और होम लोन शामिल हैं। एक-वर्षीय एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत जबकि दो साल एवं तीन साल का एमसीएलआर 7.80 प्रतिशत हो गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एक-वर्षीय एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.80 प्रतिशत कर दिया है। छह महीने की एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत जबकि तीन साल की एमसीएलआर 7.50 प्रतिशत हो गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि नई ऋण दरें 12 सितंबर से प्रभावी होंगी।

ये भी पढ़ें : एचडीएफसी बैंक का इंस्टीट्यूट ऑफ इकॉनॉमिक ग्रोथ के साथ समझौता

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).