रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर 

मुंबई। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख, विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.69 प्रति डॉलर पर खुला और उसके बाद 81.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 101.40 पर आ गया। वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : भाजपा और संघ की मंशा बहुत खतरनाक, समय रहते समझे देश: सीएम गहलोत

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).