फ्लिपकार्ट ने बाजार में मचाई हलचल, इस कंपनी का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बंगलुरु की ऑग्मेंटेड रियल्टी कंपनी स्कैपिक का अधिग्रहण किया है। इस कदम से ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अपने मंच पर शॉपिंग अनुभव क्षमता का विस्तार कर पाएगी। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को बयान में कहा कि स्कैपिक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ …

नई दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बंगलुरु की ऑग्मेंटेड रियल्टी कंपनी स्कैपिक का अधिग्रहण किया है। इस कदम से ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अपने मंच पर शॉपिंग अनुभव क्षमता का विस्तार कर पाएगी। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को बयान में कहा कि स्कैपिक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ अनुभवी डेवलपर्स और डिजाइनरों की प्रतिभाशाली टीम भी उसके साथ जुड़ेगी।

बयान में कहा गया है कि यह टीम कैमरा अनुभव और वर्चुअल स्टोर के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेगी। साथ ही इससे उसके मंच पर ब्रांड के विज्ञापनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। हालांकि कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

बयान में कहा गया है कि महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में काफी बदलाव आया है। ऐसे में फ्लिपकार्ट निवेश के जरिये उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। कंपनी अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).