Gold Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 2,011 रुपये तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 2,011 रुपये यानी 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,00,403 प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, बाद में यह 1,753 रुपये यानी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,00,145 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

इसमें 16,602 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने की वायदा कीमतें 22 अप्रैल को 2,048 रुपये बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर होते रुपये और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित होने से इसकी कीमतों में उछाल आया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,444.02 डॉलर प्रति औंस रहा। 

ये भी पढ़े : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 823 निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला, विमान हादसे के बाद बोइंग के शेयर में आई गिरावट

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.