नये शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने लगायी 97 अंक की छलांग

मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद दूरसंचार, पीएसयू और उपभोक्ता उत्पाद समूह की कंपनियों में हुई जबरदस्त लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 347.42 अंक की तेज छलांग लगाकर 45,426.97 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.73 प्रतिशत …

मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद दूरसंचार, पीएसयू और उपभोक्ता उत्पाद समूह की कंपनियों में हुई जबरदस्त लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 347.42 अंक की तेज छलांग लगाकर 45,426.97 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.73 प्रतिशत की तेजी में 13,555.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज तेजी में 45,099.92 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 45,458.92 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में आयी गिरावट से यह कारोबार के दौरान 45,024.47 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.77 प्रतिशत यानी 347.42 अंक की बढ़त में 45,426.97 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियां हरे निशान में और 11 लाल निशान में रहीं। निफ्टी भी बढ़त में 13,264.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 13,366.65 अंक के दिवस के उच्चतम और 13,241.95 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 97.20 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त में 13,555.75 अंक पर बंद हुआ।हिंदुस्तान यूनीलीवर और आईटीसी जैसी कंपनियों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया जिससे निफ्टी को बल मिला।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक चीन के कुछ अधिकारियों पर अमेरिका द्वारा जल्द प्रतिबंध लगाये जाने की खबरों से शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने वाले एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। हालांकि , कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सकारात्मक खबरों ने बाजार को समर्थन दिया।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगशैंग 1.23 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.81 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.76 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.51 प्रतिशत की बढ़त रही। यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स 0.40 प्रतिशत की गिरावट में और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.36 प्रतिशत की तेजी में रहा। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मंझोली कंपनियों में अधिक लिवाली रही।

बीएसई का मिडकैप 0.95 प्रतिशत यानी 165.09 अंक की तेजी में 17,554.11 अंक पर और स्मॉलकैप 1.30 प्रतिशत यानी 225.37 अंक की बढ़त में 17,542.66 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में आज कुल 3,167 कंपनियाें के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2,036 में तेजी और 936 में गिरावट रही जबकि 195 कंपनियों के शेयरों के दाम स्थिर बंद हुए। बीएसई के 20 समूहों में से सीडी में 0.45 प्रतिशत और रिएल्टी में 0.27 प्रतिशत की गिरावट रही। शेष सभी 18 समूह के सूचकांक में बढ़त रही।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).