Gold silver price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भारी गिरावट, इन कारणों से गिरे भाव 

दिल्ली। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती संभावना और मजबूत डॉलर के बीच वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 1,546 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,428 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। 

दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,964 रुपये या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,367 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत टूटकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रहा। 

ये भी पढ़े : 

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट्स में तेजी के बीच कारोबार में बढ़त दर्ज, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.