Stock Market Today:घरेलू शेयर बाजारों में तेजी दर्ज, शुरुआती कारोबार में उछाले सेंसेक्स निफ्टी...इन शेयर्स को हुआ फायदा  

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच वैश्विक स्तर पर तेजी से भी घरेलू बाजारों को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 86.65 अंक की बढ़त के साथ 26,022.85 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इटर्नल और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

 शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,339.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़े : 

Stock Market Today: सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी..शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज, इन स्टॉक्स का रहा ये हाल 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.