Gold-Silver Price: लगातार तीसरे सत्र में सोने-चांदी के भाव में गिरावट, 3 दिनों में धराशायी हुआ बाजार..टूट रहा लोगों का मन

दिल्ली। वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल होने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,807 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,833 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,841 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,660 रुपये या 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,368 रुपये या 2.13 प्रतिशत घटकर 1,54,557 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,009.5 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 2.38 प्रतिशत टूटकर 49.50 डॉलर प्रति औंस रहा। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: कमजोर रुख के बीच शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयर को नुकसान 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.