Gold Silver Price Today: ग्लोबल बाजार में थमी सोने और चांदी की कीमतें...फिर भी रहा ये भाव, जानिए आज का रेट 

दिल्ली। चांदी के वायदा भाव में पांच सत्र की रिकॉर्ड तोड़ तेजी शुक्रवार को समाप्त हो गई और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं सोने की कीमतें घटकर 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। निवेशकों का कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर मुनाफावसूली करना इसकी मुख्य वजह रही। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,027 रुपये या 1.38 प्रतिशत टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 9,890 लॉट का कारोबार हुआ। चांदी का भाव बृहस्पतिवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी और सोने दोनों की कीमतों में गिरावट आई। 

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 1.93 अमेरिकी डॉलर या 2.10 प्रतिशत टूटकर 90.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को यह 93.56 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। 

दूसरी ओर, फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में भी 21.9 अमेरिकी डॉलर या 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,601.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

ये भी पढ़ें : 
Gold Silver Price Today: नए रिकॉर्ड स्तर पर सोना, कॉमेक्स बाजार में चांदी 91 डॉलर पार, जानें आज का भाव 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.