शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 549 अंक और निफ्टी 161 अंक लुढ़का

मुम्बई। दूरसंचार समूह के अलावा बीएसई के शेष सभी समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 549.49 अंक की भारी गिरावट के साथ 49,034.67 अंक पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो और गेल जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में …

मुम्बई। दूरसंचार समूह के अलावा बीएसई के शेष सभी समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 549.49 अंक की भारी गिरावट के साथ 49,034.67 अंक पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो और गेल जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 161.90 अंक का गोता लगाकर सप्ताह के अंत में 14,433.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज कारोबार शुरूआत से ही गिरावट में रहा। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेताें का दबाव भी शेयर बाजार पर रहा। सेंसेक्स आज बढ़त में 49,656.71 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 48,795.79 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का और अंत में गत दिवस की तुलना में 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49,034.67 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र चार कंपनियों में तेजी रही और शेष 26 कंपनियां लाल निशान में रहीं।

निफ्टी भी तेजी में 14,594.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 14,617.45 अंक के दिवस के उच्चतम और 14,357.85 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.11 प्रतिशत लुढ़ककर 14,433.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों में बिकवाली रही जबकि मात्र आठ कंपनियां हरे निशान में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मंझोली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.25 प्रतिशत यानी 238.86 अंक की गिरावट में 18,904.14 अंक पर और स्मॉलकैप 1.06 प्रतिशत यानी 200.11 अंक की गिरावट में 18,682.12 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में आज 3,163 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,08़0 में तेजी और 1,946 में गिरावट रही जबकि 137 कंपनियों के शेयरों के दाम दिनभर के कारोबार के बाद स्थिर बंद हुए।

दूरसंचार समूह के अलावा बीएसई के शेष सभी 19 समूहों के सूचकांक में गिरावट रही। दूरसंचार समूह में 3.68 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा बेसिक मैटेरियल्स में 0.81 प्रतिशत, सीडीजीएस में 1.59 प्रतिशत, ऊर्जा में 1.42 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.66 प्रतिशत, वित्त में 1.01 प्रतिशत, स्वास्थ्य में 1.19 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल्स में 1.00 प्रतिशत, आईटी में 1.93 प्रतिशत, यूटिलिटीज में 1.53 प्रतिशत, ऑटो में 0.59 प्रतिशत, बैंकिंग में 0.99 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तु में 1.72 प्रतिशत, सीडी में 1.31 प्रतिशत, धातु में 0.98 प्रतिशत, तेल एवं गैस में 2.43 प्रतिशत, बिजली में 1.32 प्रतिशत, रिएल्टी में 1.77 प्रतिशत, टेक में 1.10 प्रतिशत तथा पीएसयू में 1.80 प्रतिशत की गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.62 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.03 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत तथा हांगकांग का हैंगशैंग 0.27 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.63 प्रतिशत तथा जर्मनी के डैक्स में 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ चार कंपनियों में लिवाली देखी गयी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).