शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को पांचवें दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं करने लेकिन उदार रुख बनाये रखने के निर्णय के बाद बाजार में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स एक समय …

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को पांचवें दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं करने लेकिन उदार रुख बनाये रखने के निर्णय के बाद बाजार में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स एक समय 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। लेकिन अंत में यह 117.34 यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,731.63 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी एक समय 15,000 अंक से ऊपर पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आयी और अंत में यह 28.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,924.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) रहा। इसें 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी।

रिलांयंस सेक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रही है मानक निफ्टी एक समय 15,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर निकल गया। हालांकि बाद में यह 15,000 के नीचे बंद हुआ। उन्होंने कहा, ”आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा मोटे तौर पर आशा के अनुरूप रही। गिल्ट खाते के जरिये बांड बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी और लक्षित दीर्घकालीन रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) के तहत सदा सुलभ आधार पर एनबीएफसी के लिये कोष की उपलब्धता जैसे कदमों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।”

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और सरकार के उच्च स्तर पर कर्ज को प्रबंधित करने के लिये पर्याप्त नकदी के जरिये अर्थव्यवस्था को समर्थन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजेटि सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).