महिलाएं रोज करें गुड़-चने का सेवन, दस से ज्यादा बीमारी हो जाएंगी रफूचक्कर

गुड़-चने में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना 1 मुट्ठी भुना चना और गुड़ खाने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। इसके सेवन से महिलाओं को हार्मोन बैलेंस, यूटीआई इंफेक्शन, कमर दर्द और खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता है। अक्सर लोग चने खाने से पहले इसके छिलके उतार …

गुड़-चने में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना 1 मुट्ठी भुना चना और गुड़ खाने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। इसके सेवन से महिलाओं को हार्मोन बैलेंस, यूटीआई इंफेक्शन, कमर दर्द और खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता है। अक्सर लोग चने खाने से पहले इसके छिलके उतार देते हैं। मगर ऐसा करने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में इसका भरपूर फायदा लेने के लिए चनों को छिलके के साथ ही खाएं।

भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। भुने चने मे फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। इनमें प्रोटीन और आयरन भी खूब होता है। इसी वजह से इन्हें खाने से हमें तुरंत एनर्जी मिलती हैं।

हार्मोन बैलेंस
चने में फाइटो-ऑस्ट्रोजेन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो एस्ट्रोजन के रक्त स्तर को विनियमित करने में सहायक होते हैं, इससे हमारे हार्मोन में बैलेंस बना रहता है। इस वजह से महिलाओं में स्तन कैंसर होने की आशंका भी कम होती है। इसलिए भुने चने खाने चाहिए।

खून बढ़ाए
गुड़ और चना आयरन का मुख्य स्त्रोत होते हैं। ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर चना और थोड़ा-सा गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है। रातभर भिगे काले चने को सुबह खाना भी फायदेमंद होता है।

यूटीआई इंफेक्शन से दिलाए निजात
अक्सर महिलाओं को यूटीआई इंफेक्शन की शिकायत रहती है। ऐसे में गुड़ और भुने चनों का एक साथ सेवन करने से इस समस्या से राहत मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुुसार, चने शरीर में संक्रमण और गंदा पानी सोकने में मदद करते हैं। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन होगा कम
इनमें आयरन, फाइबर, विटामिन होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। बात अगर चने की करें तो इसमें फैट कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होने से मोटापे को रोकने के लिए इसका सेवन करना बेस्ट है। साथ ही चीनी की जगह गुड़ यूज करना फायदेमंद रहता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए
आजकल बहुत सी महिलाओं को पाचन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भुने चने में प्याज, लहसुन व स्वाद अनुसार नमक डालकर तैयार चाट को खाएं। बाद में गुड़ का सेवन किया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मासिक धर्म में फायदेमंद
अनियमित पीरियड की समस्या से परेशान महिलाओं को गुड़ व चना जरूर खाना चाहिए। इससे माहवारी का साईकिल ठीक होने के साथ इस दौरान पेट दर्द की समस्या से भी आराम रहता है। साथ ही पीरियड्स के समय शरीर में से बहुत से हार्मोन्स खून के साथ जाते हैं। ऐसे में गुड़-चना का सेवन करने से इस समस्या से भी राहत मिलती है।

मजबूत मांसपेशियां व हड्डियां
इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर आदि गुण होते हैं। ऐसे में नियमित रुप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। खासतौर पर वर्कआउट कर रहे लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

बच्चों का होगा बेहतर विकास 
बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी डाइट में गुड़-चने को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से बच्चे का बेहतर विकास होने के साथ लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही पेट में मौजूद कीड़े दूर होकर खाना ठीक से पचाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में फायदा
गुड़-चने को खाने से डायबिटीज से पीडि़त लोगों को भी फायदा मिलता है। भुने चने ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे शरीर में शुगर नियंत्रित हो जाती है। डायबिटीज रोगियों को प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा लेकिन कैलोरी बहुत कम होती है। अधिक मात्रा में गुड़-चने का सेवन करने से भूख ना लगने की परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़े-

सस्ता सा नारी का साग करेगा ढेरों बीमारियों को दूर, जानें इसके फायदे

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).