Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मिलेंगे यह लाभ, कई बीमारियों से रहेंगे दूर

भारतीय समाज और परंपराओं में सदियों से इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीज़ों का सेहत से गहरा नाता रहा है। मगर आज की लाइफ स्टाइल में लोग अपनी परंपराओं को भूल गए है। लोग कांच के बर्तन, फाइबर के बर्तन और और स्टील के बर्तन का उपयोग करते है। और कई जगह तो लग प्लास्टिक के …

भारतीय समाज और परंपराओं में सदियों से इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीज़ों का सेहत से गहरा नाता रहा है। मगर आज की लाइफ स्टाइल में लोग अपनी परंपराओं को भूल गए है। लोग कांच के बर्तन, फाइबर के बर्तन और और स्टील के बर्तन का उपयोग करते है। और कई जगह तो लग प्लास्टिक के बर्तन तक उपयोग में लेते है इन बर्तनों में खाने से हमारी सेहत पर बहुत बड़ा इफेक्ट पर रहा है।
इनका उपयोग हमारी हेल्थ को खराब कर रहा है।

मगर आज से ही हम अपनी सेहत में सुधार कर सकते है। तांबे के बर्तन का उपयोग ले सकते है जो बिना किसी मेहनत के हमारी सेहत का ख़्याल रखता है। तांबे के बर्तन का उपयोग करने से शरीर को आवश्यक खनिज प्राप्त होता है। जिससे हमें कई प्रकार के शारीरिक लाभ मिलते हैं। तांबा अपने आप में एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। आयुर्वेद में बकायदा इस बात का ज़िक्र किया गया है कि तांबे के बर्तन में रातभर या दिन में भी कम-से-कम आठ घंटे तक भरकर रखे हुए पानी को पीने से हमारी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।

  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से यह हमारी आंखों की रोशनी के सही रखता है।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर के तीनों दोषों (पित्त, कफ़ और वात) को संतुलित रखता है, बल्कि यह शरीर के प्योर वॉटर लेवल को भी बनाए रखता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अत्यधिक अम्लता से ग्रस्त शरीर को ऐल्केलिनिटी शरीर के लिए आवश्यक होती है।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से एक रासायनिक प्रक्रिया होती है, जिससे पानी में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पैदा होते हैं। इसका ऐंटी-बैक्टीरियल गुण आपको कीटाणुओं से बचाकर आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है जबकि इसके ऐंटी-इंफ़्लामेटरी गुण के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की परेशानी ना के बराबर होती है।
  • तांबे के बर्तन का पानी पीना से गर्भवती महिलाओं के लिए भी फ़ायदेमंद है। तांबा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए आवश्यक होता है।
  • वज़न कम करने के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ मिलता है। तांबा पाचन क्रिया को मज़बूत करने के साथ हमारे शरीर की अतिरिक्त वसा को घटाने का काम भी करता है।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपके शरीर के लिए ज़रूरी कॉपर की सीधे-सीधे पूर्ति होती है।
  • तांबे में अम्लीय व क्षारिय गुण होने के कारण यह कैंसर के रोकथाम में भी असरदार होता है।
  • शरीर के अंदरूनी और बाहरी हिस्से की चोट को भरने में तांबा अहम भूमिका निभाता है।
  • तांबा थायरॉइड में असरदार है और आर्थराइटिस के दर्द को कम करता है।
  • इसका उपयोग ब्लडप्रेशर सही रखने और कोलेस्ट्रेरॉल को कम करने के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया की समस्या से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-Commodity Market: हाजिर बाजार की कमजोर मांग, जस्ता और तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).