ब्लू टी आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकती है काफी फायदेमंद, जानें इसके फायदे

आजकल ज्यादातर लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर्बल टी का सेवन करने करते हैं। इनके बहुत सारे फायदे भी होते हैं। इनमें से एक है ब्लू टी। बता दें ये शंष्खपुष्टी फूल से तैयार किया जाता है, जिसके इस्तेमाल से आप खुद को कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ब्लू टी में खासतौर …

आजकल ज्यादातर लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर्बल टी का सेवन करने करते हैं। इनके बहुत सारे फायदे भी होते हैं। इनमें से एक है ब्लू टी। बता दें ये शंष्खपुष्टी फूल से तैयार किया जाता है, जिसके इस्तेमाल से आप खुद को कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ब्लू टी में खासतौर पर इसमें एंटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको ब्लू टी बनाने की विधि और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- चक्कर आने से हैं परेशान तो हो सकती है ये बड़ी वजह, अपनाएं घरेलू नुस्खा

बता दें ब्लू टी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में काफी हेल्दी हो सकती है। इसके सेवन से आप शरीर की थकान को दूर कर सकते हैं। रोजाना एक कप ब्लू टी पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है जो शरीर को एनर्जेटिक रखता है। वहीं शंष्खपुष्पी चाय का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटीज की समस्याओं को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह भूख को भी कंट्रोल करता है।वहीं ब्लू टी का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिसकी मदद से आप अपने वेट को तेजी से कम कर सकते हैं।

ब्लू टी तैयार करने का तरीका
घर पर शंष्पुष्पी चाय तैयार करने के लिए एक पैन लें। इसमें एक कप पानी डालकर इसे अच्छे से उबाल लें।इसके बाद इसमें चार से पांच अपराजिता फूल डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। लीजिए ब्लू टी तैयार है। अब आप इसका सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- पीनट बटर है खास! जानिए… चार बड़े फायदे जो आपको हमेशा रखेंगे फिट

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).