गर्म पानी के साथ लहसुन है सेहत के लिए रामबाण, जानें इसके फायदे

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल सब्जी को बनाने में किया जाता है। लेकिन लहसुन में कई औषधीय गुण भी होते हैं। रोजाना लहसुन खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको लहसुन और गर्म पानी के फायदे बताने जा रहे हैं। लहसुन की दो कली को गर्म पानी के साथ खाने पर …

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल सब्जी को बनाने में किया जाता है। लेकिन लहसुन में कई औषधीय गुण भी होते हैं। रोजाना लहसुन खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको लहसुन और गर्म पानी के फायदे बताने जा रहे हैं। लहसुन की दो कली को गर्म पानी के साथ खाने पर कई बीमारियां पास नहीं आती है।

ये भी पढ़ें- Shilajit Benefits: ना हों भयभीत… इस्तेमाल करें शिलाजीत, पुरुषों के लिए है रामबाण

डायबिटीज से बचाव
बता दें डायबिटीज एक लाइफस्टाइल बीमारी है। कई बार यह बीमारी जेनेटिक भी होती है। गर्म पानी के साथ दो लहसुन खाने पर इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। एंटी डायबेटिक गुण डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

दिल का रखता है ख्याल
बता दें गर्म पानी के साथ लहसुन खाने पर यह दिल का ख्याल भी रखता है। इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी पाई जाती है। कच्चे लहसुन का सेवन करने से आप दिल की जुड़ी बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे। यह ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करके हृदय रोग के खतरे को भी कई गुना तक कम कर सकता है।

सर्दी- जुकाम से बचाव
लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी फंगल तत्व होते हैं। यह बॉडी को कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं। इम्यून सिस्टम होता है। सुबह खाली पेट लहसुन लेने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
बता दें लहसुन में मौजूद तत्व खून को नेचुरल तरीके से पतला करते हैं। सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ खाने पर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कम
बॉडी में फैट बाहर से दिखती है, एक फैट ब्लड वैसल्स में होती है। इसे ही कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर वेसल्स में ब्लड बाधित होने का खतरा रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को कंट्रोल करता है। वहीं कोलेस्ट्रॉल कम कर यह दिल को भी सेफ रखता है।

पाचन करे ठीक
बता दें गर्म पानी के साथ हर रोज लहसुन की दो कली खाने पर पाचन ठीक रहता है। बॉडी में गुड बैक्टीरिया का स्तर बना रहता है। आप जो भी खाते हैं, वह अच्छी तरह से पच जाता है। बाउल मूवमेंट्स सही होता है। पेट से संबंधित रोग जैसे डायरिया, पेट में ऐंठन, दर्द, सूजन में आराम होता है।

पौरुष शक्ति को बढ़ाता है
गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के कारण बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है। इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन इनक्रीज होते हैं। पौरुष शक्ति के लिए यही हार्मोन काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस- प्रदेश में हर 16 में से एक व्यक्ति मानसिक रोगी

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).