पत्तों से लेकर छाल तक नीम है आयुर्वेदिक दवाओं का खजाना, जानें इसके उपयोग और फायदे

नीम को आयुर्वेद की दवा माना जाता है। बतादें कि नीम में 130 से भी ज्यादा बायलॉजिकल ऐक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक समझता बढ़ाते हैं। तो आइये जानें की नीम हमें किस तरह से फायदा पहुंचा सकता है। नीम के औषधीय गुण से भारत के सभी लोग परिचित हैं। नीम …

नीम को आयुर्वेद की दवा माना जाता है। बतादें कि नीम में 130 से भी ज्यादा बायलॉजिकल ऐक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक समझता बढ़ाते हैं। तो आइये जानें की नीम हमें किस तरह से फायदा पहुंचा सकता है। नीम के औषधीय गुण से भारत के सभी लोग परिचित हैं।

नीम का इस्तेमाल दांतों से लेकर स्किन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। वहीं नीम का इस्तेमाल हेयर प्रोडक्ट में भी किया जाता है। नीम के पेड़ के हर पार्ट को इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में नीम को दवा माना जाता है। जानें नीम हमें किस तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

नीम के फायदें

  • नीम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है बेस्ट होतो हैं। नीम में ऐंटी बैक्टीरियल, ऐंटी वायरल गुण होने के साथ ही ऐंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। इसके साथ ही यह सेल डैमेज को भी रोकने का काम करता है। नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर इसमें शहद मिलाकर रोजाना खाने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। मगर ध्यान दें कि ज्यादा नीम का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
  • नीम की पत्तियों का उपयोग स्किन के लिए बेहत अच्छा होता हैं। नीम की पत्तियों को पानी में डालकर नहाया जा सकता है इसे ब्लड प्योरिफायर भी माना जाता है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो बाजार में नीम सीरप आते हैं आप इसे डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं।
  • नीम का उपयोग बालों के लिए बेहत सही होता हैं। मार्केट में नीम बेस्ट कई प्रकार के शैंपू उपलब्ध हैं। आप फ्रेश नीम की पत्तियों को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे रूसी कम होगा और बाल भी हेल्दी रहेंगे।
  • नीम का दातुन दांतों की जड़ो को मजबूत रखता हैं। नीम को दांतों और मसुड़ों के लिए भी अच्छा माना जाता है। नीम के दातुन से दांत साफ करने से प्लाक हटता है। ये ऐंटी बैक्टीरियल होता है। और पायरियाजैसे लक्षण को खत्म करता हैं।
  • नीम की छाल को घीस को कर खाज-खुजली की जगह पर लगाने से इंफेक्शन खत्म हो जाता हैं और जल्द आराम मिलता हैं।

पढ़ें-अगर आप भी कमर दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).