विश्वभर में कोरोना से 24.36 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित, 49.47 लाख लोगों ने गवाई जान

वाशिंगटन, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप जारी है इसके कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.36 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या …

वाशिंगटन, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप जारी है इसके कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.36 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 करोड़ 36 लाख 38 हजार 377 हो गयी है जबकि 49 लाख 47 हजार 878 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.54 करोड़ से अधिक हो गयी है और 7.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,306 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 51 लाख 99 हजार 774 हो गया है।

इस दौरान 18 हजार 762 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,45,67,367 हो गयी है। सक्रिय मामले 4899 घटकर एक लाख 67 हजार 695 हो गये हैं। इसी अवधि में 443 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 54 हजार 712 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.49 फीसदी, रिकवरी दर 98.18 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। ब्राजील में कोरोना से 2.17 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6.05 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। रूस में कोरोना वायरस से अब तक 81.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 2.26 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 72.26 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 88.14 लाख से अधिक हो गयी है और 139,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक छह अरब 80 करोड़ 14 लाख, 45 हजार 527 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें…

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).