नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को चांद पर भेजने के अभियान का समय एक साल बढ़ाया

केप केनवरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अपने अभियान के समय को आगे बढ़ा कर इसे 2025 कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी की, इससे पहले 2024 तक अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना थी। नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने मंगलवार को इस अभियान में देरी के …

केप केनवरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अपने अभियान के समय को आगे बढ़ा कर इसे 2025 कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी की, इससे पहले 2024 तक अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना थी। नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने मंगलवार को इस अभियान में देरी के संबंध में घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके चंद्रमा के लिए अभियान में ”लैंडिग सिस्टम” विकसित करने के वास्ते पर्याप्त धन मुहैया नहीं कराया। इसके अलावा जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण भी कार्य में व्यवधान हुआ।

नीलसन ने कहा कि नासा का अगले वर्ष फरवरी में अपने चंद्रमा रॉकेट ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ या एसएलएस की पहली परीक्षण उड़ान का लक्ष्य है। इसमें कोई भी सवार नहीं होगा। अंतरिक्ष यात्री दूसरी आर्टेमिस उड़ान में जाएंगे जो चंद्रमा से आगे उड़ान भरेगी, लेकिन चंद्रमा की सतह पर उतरेगी नहीं। चंद्रमा पर उतरने का काम 2025 तक हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें…

फाइज़र ने सभी व्यस्कों को अतिरिक्त खुराक देने के लिए एफडीए से मांगी मंजूरी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).