अमेरिका : क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों से मिलीं जो बाइडेन की पत्नी

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने उपनगरीय मिल्वौकी में क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों से बुधवार को मुलाकात की। परेड के दौरान भीड़ में घुसे एक वाहन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। जिल बाइडेन …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने उपनगरीय मिल्वौकी में क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों से बुधवार को मुलाकात की। परेड के दौरान भीड़ में घुसे एक वाहन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने मिल्वौकी में चिल्ड्रन विस्कॉन्सिन अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।

उनके साथ अमेरिका के सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति भी थे। मूर्ति ने कहा, ”राष्ट्र आपका बहुत आभारी है। हम आपको नहीं भूले हैं और न कभी भूलेंगे। आप हमारे जेहन में, हमारे दिलों में बने रहेंगे।” जर्नल सेंटिनल नामक समाचार पत्र ने बताया कि जिल बाइडेन ने अस्पताल में दो घायल बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके के महत्व पर भी जोर दिया और माता-पिता से अपने बच्चों का टीकाकरण कराने का आग्रह किया। इसके बाद बाइडेन ने वेटरन्स पार्क में दुर्घटना पीड़ितों के स्मारक पर फूलों का गुलदस्ता रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डेरेल ब्रूक्स जूनियर पर 21 नवंबर को वुकेशा में क्रिसमस परेड के दौरान भीड़ में अपना वाहन घुसाने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेरेल ब्रूक्स जूनियर वहां घूम रहा था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने जानबूझकर लोगों को मारने की कोशिश की थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).