Russia-Ukraine War: पुतिन का बड़ा दावा- यूक्रेनी सेना ने कई विदेशियों समेत बनाया 3 हजार भारतीयों को बंधक

Russia-Ukraine War: पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद ये बातें कही। सिक्योरटी काउंसिल की बैठक में कई अहम बाते …

Russia-Ukraine War: पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद ये बातें कही।
सिक्योरटी काउंसिल की बैठक में कई अहम बाते निकल कर अ रही हैं।

जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को बंधक बना रही है। विदेशियों को बंधक बनाकर उन्हें ढाल के तौर पर यूक्रेन की सेना इस्तेमाल कर रही है। पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद ये बातें कही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को बंधक बना रही है। विदेशियों को बंधक बनाकर उन्हें ढाल के तौर पर यूक्रेन की सेना इस्तेमाल कर रही है। पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद ये बातें कही।
पुतिन ने कहा कि डोनेट्स्क और लुहांस्क के लोगों को तंबू के अंदर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हम डोनट्स और लुहान्स्क के लोगों के लिए शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्हें शिक्षित करके स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए समर्थन देंगे। रूसी सेना के सभी परिवार के सदस्यों और मरने वाले सैनिकों को सम्मान मिलेगा।

पुतिन ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों को परमाणु हथियारों से हमें धमकाने की अनुमति नहीं देंगे। हमारे रक्षा मंत्रालय ने अब तक के सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया है।बता दें कि गुरुवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहा कि रूस अपनी सेना हमारी जमीन से हटा ले।

उन्होंने कहा कि अगर रूस हमारी जमीन से नहीं जाना चाहता है तो फिर पुतिन को मेरे साथ बातचीत के टेबल पर बैठना चाहिए, लेकिन 30 मीटर की दूरी पर नहीं, जैसे मैक्रोन, स्कोल्ज़ के साथ बैठकर बातचीत हुई थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं एक पड़ोसी हूं, मैं काटता नहीं हूं, मैं एक सामान्य आदमी हूं, मेरे साथ बैठो, मुझसे बात करो, तुम किस चीज से डरते हो?

ये भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: दो पक्षों में विवाद, कई राउंड फायरिंग से दहशत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).