फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, यूरोपीय संघ में शामिल होने से पहले यूक्रेन को करना होगा लंबा इंतजार

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में स्वीकार किए जाने से पहले दशकों तक इंतजार करना होगा। मैक्रों ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि यूक्रेन एक समानांतर यूरोपीय समुदाय में शामिल हो सकता है। गौरतलब है …

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में स्वीकार किए जाने से पहले दशकों तक इंतजार करना होगा। मैक्रों ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि यूक्रेन एक समानांतर यूरोपीय समुदाय में शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के चार दिन बाद ही यूक्रेन यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की थी। राष्ट्रपति मैक्रों के अनुसार, यूक्रेन के आवेदन पर समानांतर यूरोपीय समुदाय पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह उन देशों को जोड़ने का एक तरीका होगा, जो भौगोलिक रूप से यूरोप में हैं और हमारे मूल्यों को साझा करते हैं। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की कि यूरोपीय संघ के कार्यकारी जून में यूक्रेन की सदस्यता पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे। यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि यूक्रेन ने अपने यूरोपीय संघ की सदस्यता आवेदन का दूसरा भाग ब्रसेल्स को सौंप दिया है।

रूस के साथ बातचीत जारी रखने की जरूरत: फ्रांस

पेरिस। फ्रांस ने कहा कि यूक्रेन मसले पर रूस के साथ बातचीत का एक चैनल बनाये रखना आवश्यक है। यह पूछे जाने पर कहा कि क्या फ्रांस को पुतिन के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए, विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन ने बीएफएमटीवी चैनल पर कहा, “(रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ) बातचीत का एक चैनल बनाये रखना आवश्यक है।

राष्ट्रपति मैक्रों ठीक यही करने की कोशिश कर रहे हैं …इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का अनुरोध भी शामिल है। पुतिन  जेलेंस्की से बात नहीं करना चाहते हैं।” फ्रांसीसी मंत्री ने यह आशंका भी जतायी कि यूक्रेन में युद्ध लंंबे समय तक चलेगी। उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि यह युद्ध वर्षों तक चल सकता है। मैक्रों और श्री पुतिन के बीच आखिरी बार तीन मई को टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, यह बातचीत दो घंटे 10 मिनट तक चली।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी: एहतेजाजी अलम का आज 100वां जुलूस, सैकड़ों शिया मुस्लिमों ने उठाई बीबी जहरा स्मारक बनावाने की मांग

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).