America: महिला की मौत के मामले में 10 वर्षीय लड़की पर हत्या का आरोप

ओरलैंडो (अमेरिका)। मध्य फ्लोरिडा में 10 वर्षीय लड़की को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है जिसका उसकी मां से झगड़ा हो गया था। ओरलैंडो पुलिस विभाग ने कहा कि लड़की दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप का सामना कर रही है। …

ओरलैंडो (अमेरिका)। मध्य फ्लोरिडा में 10 वर्षीय लड़की को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है जिसका उसकी मां से झगड़ा हो गया था। ओरलैंडो पुलिस विभाग ने कहा कि लड़की दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप का सामना कर रही है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय किशोर न्याय केंद्र में रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि लड़की की मां को पिछले हफ्ते गैर इरादतन लापरवाही, बच्चे की उपेक्षा, हथियार को लापरवाही से रखने और हथियार से गंभीर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ पर देर रात एक अपार्टमेंट परिसर के बाहर लड़की की मां की 41 वर्षीय लशुन रॉजर्स से लड़ाई हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी बेटी को एक बैग दिया और लड़की ने बैग से बंदूक निकालकर दो गोलियां चलाई जो रॉजर्स को लगी। बाद में रॉजर्स की अस्पताल में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- COVID-19: दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 13358 नए मामले

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).