Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर में दागे गोले, दोनों सेनाओं के बीच चला जबरस्त युद्ध

बाकमट (यूक्रेन)। रूस के सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर में गोले दागे और सड़कों पर दोनों सेनाओं के बीच जबरस्त लड़ाई हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यह लड़ाई डोनबास क्षेत्र के भविष्य का फैसला करेगी। इस बीच, रूस ने दावा किया कि उसने राजधानी के पश्चिम में …

बाकमट (यूक्रेन)। रूस के सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर में गोले दागे और सड़कों पर दोनों सेनाओं के बीच जबरस्त लड़ाई हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यह लड़ाई डोनबास क्षेत्र के भविष्य का फैसला करेगी। इस बीच, रूस ने दावा किया कि उसने राजधानी के पश्चिम में लड़ाई वाले स्थल से दूर एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया।

तीन महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध में कई नाकामियों के मद्देनजर रूस औद्योगिक डोनबास क्षेत्र की कोयला खदानों और कारखानों पर नियंत्रण करना चाहता है। इस क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादी वर्षों से यूक्रेन के सैनिकों से लड़ रहे हैं। बाकी, अन्य क्षेत्रों में रूसी सैनिकों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है और सिविरोदोनेत्सक क्षेत्र में भी उसे यूक्रेन के सैनिकों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘शहर में भयंकर लड़ाई जारी है।

यूक्रेन की सेना हर सड़क और घर के लिए लड़ रही है।’’ वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कीव के पश्चिम में जितोमिर क्षेत्र में यूक्रेन के एक सैन्य अड्डे के खिलाफ मिसाइलों का इस्तेमाल किया। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि वहां भाड़े के सैनिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। रूस के दावों पर यूक्रेन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जितोमिर क्षेत्र में कई बार गोले दागे गए हैं लेकिन लड़ाई मुख्य रूप से यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित है।

जेलेंस्की ने बुधवार को अपने सैनिकों से डोनबास में लड़ाई के केंद्र सिविरोदोनेत्सक क्षेत्र की रक्षा के लिए हर मुमिकिन प्रयास करने को कहा। जेलेंस्की ने बुधवार रात वीडियो के जरिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘कई मायनों में, वहां हमारे डोनबास के भाग्य का फैसला किया जा रहा है।’’ वहीं, मारियुपोल में एक जमींदोज इमारत के मलबे से 100 शव निकाले गए। कई सप्ताह की लड़ाई के बाद मारियुपोल पर रूस ने पिछले दिनों कब्जा कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War : जेलेंस्की ने कहा- ‘रूस बातचीत को तैयार नहीं, अब भी खुद को समझता है ताकतवर’

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).