अमेरिका ने ओपेक प्लस के फैसले को बताया भूल तथा अदूरदर्शी निर्णय, कहा- रूसियों को हुआ फायदा

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगियों का तेल उत्पादन में कटौती का फैसला एक भूल है, जिससे रूसियों को फायदा हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते जो निर्णय लिए, …

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगियों का तेल उत्पादन में कटौती का फैसला एक भूल है, जिससे रूसियों को फायदा हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते जो निर्णय लिए, हमारा मानना ​​है कि वे रूसियों के पक्ष में थे और अमेरिकी लोगों व दुनिया भर के परिवारों के हितों के खिलाफ थे।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि यह निर्णय निम्न-आय वाली अर्थव्यवस्था वाले देशों को चोट पहुंचाने और नुकसान पहुंचाने वाला है। यह गुमराह करने वाला फैसला है और यह एक भूल तथा अदूरदर्शी निर्णय है।’’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रशासन की शुरुआत से ही उन्होंने इसकी बात की है। सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों की बात करें तो वह इसे द्विदलीय तरीके से करना चाहते हैं, जैसा कि पिछले आठ दशकों से किया गया है।’’ प्रेस सचिव ने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा किए बिना कहा, ‘‘इसलिए, वह इसे एक व्यवस्थित तरीके से, रणनीतिक तरीके से करने जा रहे हैं, और उन्हें निश्चित रूप से दोनों पक्षों के सदस्यों से जानकारी मिलने जा रही हैं।’’

ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने 15 साल की जांच के बाद भारत को लौटाई 307 प्राचीन वस्तुएं, जानिए क्या रही कीमत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).