संरा, ईयू और नाटो ने किया अंतर-अफगान वार्ता का समर्थन

दोहा। संयुक्त राष्ट्र (संरा), यूरोपीय संघ (ईयू) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान प्रशासन और तालिबान आंदोलन के बीच शनिवार को शुरू हुए ऐतिहासिक अंतर-अफगान शांति वार्ता का समर्थन किया है। संरा के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बातचीत में भाग ले रहे प्रतिभागियों से वीडियो संबोधन में कहा, कृपया, अफगानिस्तान की शांति वार्ता …

दोहा। संयुक्त राष्ट्र (संरा), यूरोपीय संघ (ईयू) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान प्रशासन और तालिबान आंदोलन के बीच शनिवार को शुरू हुए ऐतिहासिक अंतर-अफगान शांति वार्ता का समर्थन किया है। संरा के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बातचीत में भाग ले रहे प्रतिभागियों से वीडियो संबोधन में कहा, कृपया, अफगानिस्तान की शांति वार्ता और देश के सतत विकास की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयास में विश्वास रखें।

यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ ने भी वार्ता का स्वागत किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यूरोपीय संघ अफगानिस्तान सरकार और तालिबान आंदोलन के बीच प्रत्यक्ष अंतर-अफगान वार्ता के शुभारंभ का स्वागत करता है।

यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह एक वास्तविक शांति प्रक्रिया की शुरुआत को दर्शाता है, जिससे अफगानिस्तान के लोगों को शांति मिल सके और जिसकी लंबे समय से मांग है।

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन अफगानों को शांति तक पहुंचने के उनके प्रयासों का समर्थन करता है और उन्होंने दोनों पक्षों से हिंसा को समाप्त करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि अफगान सरकार और तालिबान ने कैदियों के आदान-प्रदान के लिए प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही शनिवार को यहां अंतर-अफगान वार्ता शुरू की है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).