ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद ट्रंप को दी गई डेक्सामेथासन

वाशिंगटन। कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक ट्रंप को डेक्सामेथासन दवाई भी दी गई जिससे उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है …

वाशिंगटन। कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक ट्रंप को डेक्सामेथासन दवाई भी दी गई जिससे उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर व्हाइट हाउस लौटेंगे। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रंप इलाज के लिए शुक्रवार से इसी अस्पताल में भर्ती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डॉक्टर ब्रायन गैरीबाल्डी ने कहा, “ ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद 74 वर्षीय राष्ट्रपति को शनिवार को डेक्सामेथासन दवा दी गयी। ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर इस समय सामान्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक डेक्सामेथासन दवाई केवल कोरोना के उन मरीजों को दी जानी चाहिए जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टरों के बयान के कुछ देर बाद राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडॉ ने कहा, “ पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रपति के सभी स्वास्थ्य मानकों की हालत काफी चिंताजनक थी और अगले 48 घंटे उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे। हम अभी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते कि वह कब तक ठीक हो पायेंगे।”

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).