चीन, रूस छोटे देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे हैं : अमेरिका

एरी (अमेरिका)। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि चीन और रूस अपनी सेनाओं का तेजी से आधुनिकीकरण कर अपनी बढ़ती ताकत का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनों की ‘‘अनदेखी’’ करने और छोटे देशों की संप्रभुता का ‘‘उल्लंघन’’ कर सत्ता संतुलन को अपने पक्ष में प्रभावित करने में कर रहे हैं। ‘अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक’ …

एरी (अमेरिका)। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि चीन और रूस अपनी सेनाओं का तेजी से आधुनिकीकरण कर अपनी बढ़ती ताकत का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनों की ‘‘अनदेखी’’ करने और छोटे देशों की संप्रभुता का ‘‘उल्लंघन’’ कर सत्ता संतुलन को अपने पक्ष में प्रभावित करने में कर रहे हैं।

‘अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक’ को संबोधित करते हुए एस्पर ने चीन की ’वन बेल्ट वन रोड’ पहल पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजिंग इस परियोजना का इस्तेमाल एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में अपने वित्तीय संबंधों का विस्तार करने के लिए कर रहा है और इसके पीछे उसका ‘‘परोक्ष’’ लक्ष्य रणनीतिक प्रभाव प्राप्त करना, दुनिया भर के प्रमुख संसाधनों और सैन्य तलहटी तक पहुंच हासिल करना है।

एस्पर ने कहा, ‘‘ हमारे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, चीन और रूस, तेजी से अपने सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं और अपनी बढ़ती ताकत का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी करने, छोटे राज्यों की संप्रभुता का उल्लंघन करने और सत्ता के संतुलन को अपने पक्ष में करने के लिए कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ दक्षिण चीन सागर में चीन के सैन्यीकरण और रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्ज़ा करने और पूर्वी यूक्रेन में घुसपैठ, उनकी दूसरों की स्वायत्तता छीनने और अमेरिकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण देशों और संस्थानों (नाटो सहित) के लचीलेपन और सामंजस्य को कम करने के उनके प्रयासों को दर्शाती है।’’

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).