अमेरिकी जज ने माता-पिता से अलग हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने का दिया आदेश

सैन डिएगो। अमेरिका की एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन से 2017 में सैकडों लोगों को अमेरिका से मेक्सिको भेजे जाने के दौरान अपने माता-पिता से अलग हुए बच्चों के परिवारो का पता लगाने के लिए अदालत द्वारा नियुक्त खोजकर्ताओं की मदद करने का आग्रह किया। अदालत के मुताबिक खोजकर्ता 545 बच्चों के …

सैन डिएगो। अमेरिका की एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन से 2017 में सैकडों लोगों को अमेरिका से मेक्सिको भेजे जाने के दौरान अपने माता-पिता से अलग हुए बच्चों के परिवारो का पता लगाने के लिए अदालत द्वारा नियुक्त खोजकर्ताओं की मदद करने का आग्रह किया।

अदालत के मुताबिक खोजकर्ता 545 बच्चों के माता-पिता का पता लगाने में असमर्थ रहे हैं। यह संख्या पहले से ज्ञात संख्या की तुलना में बहुत अधिक है और जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। 2017 में अधिकांश लोगों को मध्य अमेरिका भेज दिया गया था, और उनके बच्चों को अमेरिका में उनके रिश्तेदारों और अभिभावकों के साथ रखा गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश दाना सब्रा ने सैन डिएगो में सुनवाई के दौरान कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय न्याय विभाग के वकीलों से कहा कि वे ऐसे तरीके निकालें जिससे प्रशासन को माता-पिता को खोजने में आसानी हो।

अपने बच्चों से अलग हुए परिवारों को खोजने के प्रयास के दौरान सब्रा ने अवैध रूप से सीमा पार करने वाले लोगों के प्रति सरकार की असहिष्णु नीति को 2018 में समाप्त करने का आदेश दिया। सब्रा ने शुरू में सरकार को 2,700 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से फिर से मिलाने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि उनके अलावा 1,556 और बच्चे 2017 में अपने माता-पिता से अलग हो गए थे जिनमें से 545 बच्चे अभी भी अपने माता-पिता से अलग हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).