विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.54 करोड़ के पार, 11.87 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 11.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4.54 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। यह जनकारी अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी है। सीएसएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 11.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4.54 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। यह जनकारी अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी है। सीएसएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 4,54,83,874 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,83,550 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में इस महामारी से अब तक 90,36,683 लोग संक्रमित हुए हैं औरअब तक 2,29,594 लोगों की जान चली गई।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 48,268 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81.37 लाख से अधिक हो गयी है। इसी अवधि में 59,454 लोगों के ठीक हाेने के साथ इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 74,33 लाख हो गई है। देश में कोरोना के 11, 737 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,82,649 रह गई है, जबकि 551 मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,21,641हो गया है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 54.94 लाख से अधिक हो गयी है और करीब 1.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 15.88 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 27,462 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 13.77 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 36,605 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 11.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,878 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.57 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 30,792 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 10.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31,421 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक करीब 9.93 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,46319 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 91,289 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 8.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,362 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,230 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 6.47 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,321 लोगों की मौत हुई है।

ईरान में इस महामारी से लगभग 6.05 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 34,478 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में करीब 5.18 लाख लोग आए हैं तथा 10,391 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,158 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 10,862 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.07 लाख है तथा 13,782 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.06 लाख से अधिक हो गई है और 5,905 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में कोरोना से 3.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11,308 लोगों की मौत हुई है।यूक्रेन ने कोरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है और इस देश में कोरोना संक्रमण के 3.90 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,235 की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक करीब 3.79 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,185 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.73 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,177 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 3.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7408 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी कोरोना के करीब 3.47 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,383 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पोलैंड में इस महामारी से करीब 3.41 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5351 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,795 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.14 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 2,514 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,632, कनाडा में 10,163, बोलीविया में 8,715, रोमानिया में 6,867, मिस्र में 6,258, स्वीडन में 5,9348, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,714, पनामा में 2,688 और होंडुरास में 2,661 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).