कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। घेब्रेयसिस ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। …

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। घेब्रेयसिस ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैं खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर रहा हूं। आगामी कुछ दिनों तक मैं घर से ही काम करूंगा।”

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि हम इसके संक्रमण को फैलने से राेक सकें और स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ने वाले बोझ को कम कर सकें। घेब्रेयसिस ने कहा, “ मैं और डब्ल्यूएचओ में मेरे साथी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों की जिंदगी बचाने और वंचित तबकों के लोगों की सुरक्षा करने की दिशा में एकजुट होकर काम करना जारी रखेंगे।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).